Accessibility Controls
Accessibility Controls
कौशल विकास

कौशल विकास

परिचय:

स्किल इंडिया पहल का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 15 जुलाई, 2015 को किया गया था। यह मिशन स्किल ट्रेनिंग गतिविधियों के मामले में अलग-अलग सेक्टर और राज्यों के बीच तालमेल बनाता है।

भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के अनुरूप, हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में कौशल विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए दिनांक 26-04-2016 को हाइड्रोकार्बन सेक्टर स्किल काउंसिल (एच.एस.एस.सी.) स्थापित किया गया।

हाइड्रोकार्बन सेक्टर स्किल काउंसिल (एच.एस.एस.सी.):

हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में आवश्यक कौशल सेट किसी भी अन्य क्षेत्र से पूरी तरह से अलग है क्योंकि इस क्षेत्र में ज्वलनशील उत्पादों का रखरखाव और ज्वलनशील वातावरण में काम करना होता है। एच.एस.एस.सी. द्वारा उद्योग-सदस्यों के परामर्श से राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक (एन.ओ.एस.)/योग्यता पैक (क्यू.पी.) के विकास के लिए कई उच्च प्राथमिकता वाले व्यापारों की पहचान की गई थी। मार्च, 2026 तक, राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति (एन.एस.क्यू.सी.) द्वारा कुल 72 क्यूपी को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पी.एम.के.वी.वाई.) के तहत, पूर्व प्रशिक्षण की मान्यता (आर.पी.एल.) प्रकार-4 परियोजना, एच.एस.एस.सी. ने खुदरा आउटलेट अटेंडेंट (तेल और गैस), एलपीजी डिलीवरी कार्मिक और टैंक लॉरी ड्राइवर (पेट्रोलियम उत्पाद) ट्रेडों में आई.ओ.सी.एल., एच.पी.सी.एल. और बी.पी.सी.एल. के डीलरों, वितरकों और संविदाकारों के साथ लगाए गए बड़े गैरसत्यापित कार्यबल को प्रमाणित किया है।

हाइड्रोकार्बन सेक्टर स्किल काउंसिल की आधिकारिक साइट: https://www.hsscindia.in/

कौशल विकास संस्थान (एसडीआई):

आई.ओ.सी.एल., एच.पी.सी.एल., बी.पी.सी.एल., ओ.एन.जी.सी., गेल और ओ.आई.एल. द्वारा क्रमशः भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, कोच्चि, अहमदाबाद, रायबरेली और गुवाहाटी में छह कौशल विकास संस्थान (एस.डी.आई.) शुरू किए गए हैं। एस.डी.आई. अत्याधुनिक संस्थान हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्रीय जरूरतों को पूरा करने के लिए हाइड्रोकार्बन-क्षेत्र, उप-क्षेत्र का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

क्र.सं एसडीआई स्थल अग्रणी कंपनी शुरूआत/कार्यात्मक
1 भुवनेश्वर आई.ओ.सी.एल. मई 2016
2 विशाखापत्तनम एच.पी.सी.एल. अक्टूबर 2016
3 कोच्चि बी.पी.सी.एल. दिसंबर 2016
4 अहमदाबाद ओ.एन.जी.सी. सितंबर 2017
5 गुवाहाटी ओ.आई.एल. अगस्त 2017
6 रायबरेली गेल नवंबर 2017

मार्च, 2026 तक, इन कौशल विकास संस्थानों में 54,245 से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है।
एस.डी.आई. की आधिकारिक वेबसाइटें:

क्र.सं स्थल आधिकारिक वेबसाइट
1 एस.डी.आई., भुवनेश्वर https://sdibhubaneswar.co.in/
2 एस.डी.आई., विशाखापट्टनम https://www.sdivisakh.in/
3 एस.डी.आई., कोच्चि https://www.sdskochi.com/
4 एस.डी.आई., अहमदाबाद https://www.sdiahmedabad.in/
5 एस.डी.आई., गुवाहाटी http://sdiguwahati.com/
6 एस.डी.आई., रायबरेली http://sdiraebareli.org/