Corona Awarenessकोरोना जागरूकता
MyLPG.in
प्रतिसूचना
ऑटो फ्यूल नीति
  • घर
  • >
  • रिफानरी प्रभाग
  • >
  • तेल रिफाइनरी
  • >
  • नीति/अधिनियम/ विनियम
  • >
  • ऑटो ईंधन नीति

ऑटो फ्यूल नीति

•       भारत सरकार ने देश के लिए एक ऑटो ईंधन नीति की सिफारिश करने के लिए दिनाँक 13 सितंबर, 2001 को डॉ आरए की माशेलकर, डीजी, सीएसआईआर की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी। 
•       समिति ने अन्य सिफारिशों के साथ-साथ देश में ईंधन की गुणवत्ता के उन्नयन के लिए निम्नलिखित रोड मैप की सिफारिश की थी:
क)  दिनाँक 01.04.2005 से देश के चिह्नित 13 शहरों के लिए बीएस-III मानक ऑटो ईंधन और देश के अन्य शहरों के लिए बीएस-II मानक ऑटो ईंधन लागू किया जाए। उत्पादन, आयात और अन्य लॉजिस्टिक बाधाओं के कारण, वास्तविक कार्यान्वयन को अलग-अलग राज्यों/स्थानों के लिए छह महीने अर्थात् सितंबर 2005 तक चरणबद्ध किया गया था।      
ख)  दिनाँक 01.04.2010 से एनसीआर और 13 चिह्नित शहरो के लिए बीएस-IV ऑटो ईंधन (एमएस/एचएसडी) लागू की गई।
एनसीआर-दिल्ली (कुल 108 शहरों में से 17 श्रेणी-I के शहर हैं), मुंबई, चेन्नई कोलकाता, बैंगलोर, कानपुर, आगरा, पुणे, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ और शोलापुर में दिनाँक 01.04.2010 से प्रभावी हुआ।
ग) देश के बाकी हिस्सों में बीएस-III ऑटो ईंधन (एमएस/एचएसडी) दिनाँक 01.04.2010 से लागू हुआ। सरकार के संशोधित अनुमोदन के अनुसार, उत्पादन और लॉजिस्टिक कारणों से इसे 01 अप्रैल, 2010 और 22 सितंबर, 2010 के बीच बाधित रूप से लागू किया गया।
•    पेप्रागैमं ने ऑटो ईंधन नीति की सिफारिशों से परे जाने का निर्णय लिया और लॉजिस्टिक के अध्यधीन मार्च 2015 तक बीएस-IV ऑटो ईंधन को 50 और शहरों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया, जिसमें अधिकांश प्रदूषित शहर, राज्यों की राजधानियाँ और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर शामिल थे।
•    मंत्रालय ने अपर निदेशक, पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) की अध्यक्षता में इन शहरों की पहचान के लिए एक समिति का गठन किया।
•    2013-14 तक समिति द्वारा चिह्नित 26 शहरों में पहले ही बीएस- IV ईंधन का विस्तार किया जा चुका है।
घ) 2011-12 में 7 शहर अर्थात् पुदुचेरी, मथुरा, वापी, जामनगर, अंकलेश्वर , हिसार और भरतपुर।   
ङ)  अप्रैल से अक्टूबर 2012 तक 6 शहर अर्थात् सिलवासा, दमन, दीव, अलीगढ़, रायबरेली और उन्नाव।
च) दिनाँक 01.03.2013 को 4 शहर अर्थात् कमाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और वलसाड।
छ) दिनांक 05.07.2013 को 3 शहर अर्थात् मेंडक, निजामाबाद और महबूबनगर।
ज) दिनाँक 01.01.2016 को 6 शहर अर्थात् वृंदावन, कोसी कलां, हिंदौन सिटी, धौलपुर, अहमदनगर और महाबलेश्वर। 
झ)  दिनाँक 01.04.2017 से बीएस- IV को पूरे देश में लागू किया गया। 
ञ)  इस मंत्रालय ने दिनाँक 01.04.2020 से देश में बीएस-VI ऑटो-फ्यूल आरंभ करने के लिए दिनाँक 22.05.2015 को एक आदेश जारी किया।  
ट)  दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए, सरकार ने दिल्ली के एनसीटी में दिनाँक 01.04.2018 से बीएस-VI ऑटोफ्यूल की आपूर्ति शुरू कर दी।   
ठ)  सरकार ने दिनाँक 01.04.2019 से एनसीआर के 10 जिलों और एनसीआर के बाहर 3 जिलों/शहरो (करौली , धौलपुर और आगरा सिटी) में बीएस-VI की आपूर्ति का फैसला किया।
ड) दिनांक 01.04.2020 से पूरे देश में बीएस-VI की आपूर्ति शुरू कर दी गई।    

Corona Awarenessकोरोना जागरूकता
MyLPG.in
प्रतिसूचना