Minister of Petroleum and Natural Gas
This link shall take you to a webpage outside mopng.gov.in. For any query regarding the contents of the linked page, please contact the webmaster of the concerned website.
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कनाडा के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के बीच संयुक्त वक्तव्य
ऊर्जा क्षेत्र में मज़बूती (एनर्जी रेज़िलिएंस) पर भारत गणराज्य के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच संयुक्त बयान।
खुली भूमि लाइसेंसिंग नीति - होम
डीएसएफ बोली दौर IV
विशेष सीबीएम बोली दौर-2025
विशेष सीबीएम बोली दौर-2026
डीजीएच ई-प्रोक्योरमेंट में आपका स्वागत है
यदि शिकायतकर्ताओं को आंतरिक समाधान नहीं मिलता है, तो वे अपनी शिकायत के निवारण के लिए डीपीजी (https://dpg.gov.in/) से संपर्क कर सकते हैं।
सिफी गैस वितरण नेटवर्क के संपीड़ित प्राकृतिक गैस (परिवहन) और पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस (घरेलू) खंडों के लिए घरेलू गैस आपूर्ति हेतु दिशानिर्देश। (पीडीएफ, 630 केबी)
ऊर्जा संक्रमण सलाहकार समिति की अंतिम रिपोर्ट (2023)
सिंथेटिक ईंधन पर समिति की रिपोर्ट
संशोधित - एलपीजी रखरखाव आदेश
एलपीजी रखरखाव आदेशपरिचय:
वर्ष 1987 में एचपीसीएल और आदित्य बिड़ला समूह के एक संयुक्त उद्यम के रूप में एमआरपीएल की स्थापना की गई थी। 3.69 एमएमटीपीए की क्षमता के साथ प्रथम चरण की रिफायनरी वर्ष 1996 में चालू किया गया था। वर्ष 1999 में एमआरपीएल ने दूसरे चरण में रिफायनिंग क्षमता को 9.69 एमएमटीपीए तक की वृद्धि की। वर्ष 2003 में, ओएनजीसी ने आदित्य बिड़ला समूह से हिस्सेदारी खरीदी और एमआरपीएल को अपनी अनुषंगी बनाते हुए अतिरिक्त पूँजी का निवेश किया। वर्ष 2005 से एमआरपीएल एक सीपीएसई बना हुआ है और इसे वर्ष 2013 में अनुसूची ए सीपीएसई के रूप में नामित किया गया था। रिफायनरी की अंतिम इकाई (पॉलीप्रोपीलीन इकाई) के वर्ष 2015 में चालू हो जाने के बाद इसका अंतिम विस्तार पूरा हुआ। एमआरपीएल की वर्तमान स्थापित क्षमता 15 एमएमटीपीए है।
इक्विटी संरचना और प्रबंधन बोर्ड:
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) एमआरपीएल की होल्डिंग कंपनी है। शेयरधारिता पैटर्न निम्नानुसार है:
ओएनजीसी = 71.63%
एचपीसीएल = 16.95%
सार्वजनिक धारिता/ संस्थाएँ = 11.42%
संयुक्त उद्यम और अनुषंगी कंपनियाँ:
अनुषंगी:
ओएनजीसी एरोमैटिक कॉम्प्लेक्स (ओएमपीएल) एमआरपीएल की अनुषंगी कंपनी है जिसमें एमआरपीएल की हिस्सेदारी 51% और ओएनजीसी हिस्सेदारी 49% है।
ओएमपीएल मैंगलोर विशेष आर्थिक क्षेत्र (एमएसईजेडएल) में अवस्थित है और संपूर्ण फ़ीड स्टॉक एमआरपीएल रिफायनरी कॉम्प्लेक्स से लिया गया है। ओएमपीएल मूल्य वर्धित पेट्रोकेमिकल्स पैराएक्सीलीन और बेंजीन का उत्पादन करता है।
संयुक्त उद्यम:
विमानन टरबाइन ईंधन की बिक्री के लिए “शेल-एमआरपीएल एविएशन फ्यूल सर्विसेज लिमिटेड” एमआरपीएल और शेल के बीच एक संयुक्त उद्यम है।